बिहार

फ्लैट घोटाले में रुक्मणी बिल्डटेक के एमडी समेत 7 पर फिर एफआईआर

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना के संपतचक स्थित एकतापुरम में रुक्मणी बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड पर फ्लैट घोटाले का एक और मामला दर्ज हुआ है.कंपनी के एमडी अजीत आजाद, डायरेक्टर मानब कुमार सिंह समेत सात लोगों पर गोपालपुर थाने में एफआईआर हुई है. आरोप है कि इन लोगों ने साजिश के तहत ब्लॉक ए-1 के फ्लैटों को फर्जीवाड़ा कर बेचा, जबकि ए-1/601 फ्लैट का कानूनी मालिक नागेश्वर सिंह स्वराज हैं.

21 मार्च को न्यायालय में गवाही के दौरान नागेश्वर सिंह स्वराज को अपने फ्लैट की फर्जी बिक्री की जानकारी मिली.इसके बाद 28 मार्च को उन्होंने गोपालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई. आरोपियों पर पहले भी धोखाधड़ी, रंगदारी, अपहरण और एससी-एसटी समाज के सुरक्षा गार्ड से दुर्व्यवहार जैसे मामले दर्ज हैं.कई आरोपी जमानत पर हैं, जबकि कुछ फरार चल रहे हैं.

Advertisements
Ad 1

गोपालपुर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच हो रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.पीड़ित ने अपने परिवार और गवाहों की सुरक्षा की मांग भी की है.

Related posts

पटना मेट्रो जल्द पूरा करें, 11 सैटेलाइट टाउनशिप पर तेजी से काम हो : सीएम सम्राट चौधरी का निर्देश

दो दिवसीय 31st पटना डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का हुआ भव्य आयोजन!

NEET UG परीक्षा कल, प्रशासन अलर्ट, धारा 163 लागू, जवाहर नवोदय विद्यालय में बनेगा केंद्

error: