बिहार

फ़िल्म अभिनेता कुणाल सिंह ने गुरु दरबार मे मत्था टेका

पटनासिटी (रॉबीन राज, न्यूज़ क्राइम 24): भोजपुरी सिनेमा में अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले अभिनेता कुणाल सिंह बुधवार को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरु के दरबार पहुंचे। जहां गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया और देश व क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उन्हें सिरोपा भेंट कर आशीर्वाद दिया।

कुणाल सिंह ने बताया की बिहार सरकार, पर्यटक विभाग द्वारा तख्त श्री हरिमंदिर जी गुरुद्वारा पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म बनाई जा रही हैं, जिसमे मुझे यह कार्य सौंपा गया है। जिसको देश-विदेशी तक पहुंचाने का काम करेंगे, ताकि श्रद्धांलुगण गुरु की नगरी मे आकर यहां की जीवनी के बारे मे अधिक से अधिक जाने। बतादें की कुणाल सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्में की हैं। पर्दे पर निभाए गए उनके कई दमदार किरदारों को आज भी याद किया जाता है।

Related posts

जमीन एवं आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने निकाला शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च, आशियाना बचाने की उठाई आवाज

पटना में वनवासी कल्याण आश्रम का युवा सम्मेलन, शिक्षा और सेवा से युवाओं को जोड़ने पर जोर

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

error: