बिहार

कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री का जमकर विरोध

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): पुरे भारत मे कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री का विरोध हो रहा है वही सरकार चुप क्यों है लोग उत्तर रहे है सड़को पर पटना सिटी बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र कुमार शास्त्री का राजधानी पटना में जमकर विरोध किया गया है।

दरअसल कथावाचक धीरेंद्र कुमार शास्त्री द्वारा परशुराम जयंती के दिन हैहयवंशीय समाज के आराध्य देव भगवान श्री राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु जी के बारे में अभद्र शब्द बोलकर अपमानित किया गया। जिसके विरोध में पटना सिटी के हैहयवंशीय समाज के लोगो ने हाथों में तख्तियां लिए कथावाचक धीरेंद्र कुमार शास्त्री का जमकर विरोध किया।

Advertisements
Ad 1

वहीं खाजेकलां इलाके से विरोध मार्च निकालकर अनुमंडल कार्यालय पहुँचकर SDO को ज्ञापन सौंपा। जहाँ हैहयवंशीय समाज के लोगो का कहना था कि कथावाचक धीरेंद्र कुमार शास्त्री द्वारा जानबूझकर हमारे आराध्य देव को अशब्द भाषा का प्रयोग कर अपमानित किया गया है। जिसको लेकर आज हैहयवंशीय समाज के लोगो ने विरोध मार्च निकाला है। और जबतक कथावाचक धीरेंद्र कुमार शास्त्री मांफी नही मांगेंगे तबतक विरोध जारी रहेगा। वही कसेरा समाज के लोगो ने कहा कि कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री का पटना आगमन पर भी जमकर विरोध किया जाएगा।

Related posts

बाढ़ NH-31 पर सड़क दुर्घटना के दौरान पटना यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एलपीजी व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ोतरी के खिलाफ पटना में विरोध, पीएम मोदी का पुतला फूंका

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

error: