बिहार

बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी को घेरकर सरेआम मारी गोली, हालत नाजूक

दानापुर(आनंद मोहन): थाना अंतर्गत के मठियापुर आसोपुर मार्ग पर शनिवार को अज्ञात अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी गोली मारकर फरार हो गया। गंभीर रूप से जख्मी कारोबारी को समीप के प्राईवेट अस्पताल ले जाया गया। लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए राजा बाजार स्थित प्राईवेट अस्पताल भेज दिया गया। जहां घायल का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि शनिवार को दोपहर चार बजे के आसपास नया टोला निवासी जवाहिर राय का पुत्र अर्जुन कुमार बाईक से कहीं जा रहा था। मठियापुर शिव मंदिर आसोपुर मार्ग में पुलिया के पहुंचा तो पहले से घात लगाए बदमाशों ने अर्जुन को निशाना बनाते हुए तबातोड़ फायरिंग करने लगे। गोली लगने के बाद जब वह गिर पड़ा तो सभी भाग खड़े हुए। गोले की आवाज सुनते ही लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि अर्जुन को दो तीन गोली बायां पंजरा में लगी है। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग निकले और जख्मी अर्जुन को अस्पताल पहुंचाया। सूत्रों की मानें तो अर्जुन जमीन का कारोबार करता था। जिससे कई लोगों से उसकी नहीं बन रही थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन करने में जुट गई है। इस संबंध में दानापुर थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुई है। पूरे मामले की तहकीकात जारी है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पटना में पूर्व मुख‍िया की हत्‍या, गुस्‍साए लोगों ने आगजनी जाम की ब‍िहटा-औरंगाबाद सड़क

फुलकाहा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई : 78 बोरी यूरिया व मिनी ट्रक जब्त, एक गिरफ्तार!

error: