क्राइमबिहार

राजधानी में बेखौफ अपराधियों ने तीन लोगों को मारी गोली, 2 लोगो की मौत, तीसरे गोली लगने से जख्मी निजी नर्सिंग होम में इलाजरत

दानापुर, न्यूज क्राइम 24। बिहार में अपराधियों का नंगा नाच से बिहार पुलिस भी सकेत में है। लगातार अपराध के सवालों में बिहार पुलिस कटघरे में खड़ी है। पटना के दानापुर अनुमंडल अंतर्गत क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल सर चढ़कर बोल रहा है एक ओर जहां वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक का दौर जारी है और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये जा रहे है वहीं दूसरी तरफ अपराधी भी घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं बीते 12 घंटे में ही दानापुर अनुमंडल में तीन लोगों को गोली मारे जाने की घटना सामने आई है जिसको लेकर क्षेत्र में एक और जहां भय का माहौल व्याप्त है वहीं दूसरी ओर पीड़ित के परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।

घटना के संबंध में दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि सभी मामलों की जांच की जा रही है। दानापुर अनुमंडल अंतर्गत मनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर इलाके में ललन ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि मृतक अपने वाहन को पार्किंग में लगा रहे थे इस दौरान पार्किंग विवाद को लेकर उनकी कुछ लोगों से कहा सुनी हो गई मामला इतना बढ़ गया हथियारों से लैस अपराधी ने ललन ठाकुर को गोली मार दिया। इसके बाद आनन फानन में घायल ललन ठाकुर को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

Advertisements
Ad 1

दूसरा मामला शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर इलाके का है जहां कृषि फॉर्म के निकट धीरज नामक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दिया गोली हाथ और पैर में लगा है। सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के अनुसार घायल धीरज का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। गोली हाथ और पैर में लगी है घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। तीसरा मामला शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढिबरा गांव का है जहां विनय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार विनय कुमार पूर्व में हत्याकांड के आरोपी रहे हैं जो पिछले पांच वर्षों से जेल में थे अभी कुछ दिन पहले विनय कुमार जेल से बाहर आए थे पुलिस के अनुसार सभी मामलों में जांच की जा रही है। और जल्द ही मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा।

Related posts

स्वच्छ परिसर से स्वच्छ समाज का संदेश, प्रेमलोक मिशन स्कूल में बच्चों ने लिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

एम्स मार्ग पर फिर हादसा : तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला गंभीर. अतिक्रमण और बदहाल सड़क पर उठे सवाल

24वें प्रतिभा सम्मान समारोह में 4,000 मेधावी छात्र हुए सम्मानित

error: