बिहार

टेम्पो लूट कांड का फतुहा पुलिस ने किया खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार!

फतुहा, सुधांसु पांडेय। थाना क्षेत्र के कोलहर रोड से पांच लूटेरों ने हथियार के बल पर टेम्पो के साथ मोबाइल फोन लूट लिया था जिसको लेकर ग्रामीण एसपी सैयद इमरान मसूद खान ने निर्देशन में डी एस पी शियाराम यादव के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश एस आई राजेश कुमार एस आई सौरभ कुमार एस आई लालटू कुमार की टीम ने बीती रात कोलहर रोड से तीन संदिग्धों युवकों को गिरफ्तार किया जिसके पास से एक देशी कट्टा तीन जिंदा कारतूस के साथ लूट की मोबाइल बरामद किया गया

तीनों की पुछ ताछ में लूट कांड में संलिप्त दो लोगों की तलाश में पुलिस रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र से लूट की टेम्पो के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया इस कांड में एक देशी कट्टा तीन ज़िंदा कारतूस चार मोबाइल फोन एक टेम्पो बरामद किया गया है इसमें सुमीत उर्फ कारू,राजु कुमार,गोलू कुमार, गुड्डू कुमार,सोनू कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है

Related posts

छठ व्रती महिलाओं के सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ लोजपा का विरोध मार्च

मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, रेत पर लिखा ‘बिहार का सर्वांगीण विकास’

2 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा श्री मंगशीर वदी नवमी महोत्सव 2026, दादी मंदिर में होगा भव्य आयोजन