बिहार

किसान को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया

नालंदा, राकेश। नालंदा रहुई थाना क्षेत्र के एसएच 78 सोनसा सलमाबाद मोड़ के पास अहले सुवह खेत पटवन के लिए जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुबह जब ग्रामीण सड़क पर टहलने के लिए गए तो बीच सड़क पर किसान का शव क्षत विक्षत देखा। वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रहुई पुलिस को दिया।

जहां घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ लग लग गई। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे को लेकर गुहार लगाई है। घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय जनप्रतिनिधी व प्रशासन के द्वारा तत्काल प्रभाव से 20000 रूपये का चेक दिया गया है मृतक की पहचान सोनसा गांव निवासी 48 वर्षीय मनोज कुमार सिंह उर्फ मनोज गरांय के रूप में की गई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

Related posts

गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाटों की सड़कें जलमग्न; एसडीओ कशिश बख्शी ने किया निरीक्षण

जमीनी विवाद में पद के दुरुपयोग के आरोप में कड़ौना थानाध्यक्ष निलंबित

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

error: