बिहार

नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, समारोह में हजारों लोग हुए शामिल

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, नरपतगंज रेलवे स्टेशन दुर्गा मंदिर , घूरना दुर्गा मंदिर,फुलकाहा दुर्गा मंदिर तथा सुरसर दुर्गा मंदिर परिसर के मां की प्रतिमा को विसर्जन कर बुधवार को बैंड बाजा व भव्य जुलूस के साथ विदाई दिया गया। समारोह में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ पड़ा। जगह-जगह पर समाजसेवियों के द्वारा शरबत का स्टॉल लगाया गया। जबकि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद, अंचल पदाधिकारी उत्तम राहुल, थानाध्यक्ष कुमार विकास, फुलकाहा थानाध्यक्ष साजिद आलम, घूरना थानाध्यक्ष दीपक कुमार, बसमतिया ओपी अध्यक्ष शिवपूजन कुमार के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में पुलिस बल का जगह जगह पर तैनाती किया गया था।

ज्ञात हो कि नरपतगंज बाजार में प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा के बाद मां का विदाई भव्य तरीके से नम आंखों से दी जाती है। प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का भीड़ जुलूस में उमड़ पड़ते हैं। सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर से प्रतिमा लेकर नरपतगंज बाजार के हास्पिटल चौक, महावीर चौक, प्रखंड कार्यालय परिसर होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां पर स्टेशन परिसर का प्रतिमा को साथ लेकर कोशी कालोनी होते हुए एनएच 57 के रास्ते मेन कनाल 14 आरडी राजगंज में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। मौके पर मंदिर कमेटी के सभी सदस्य के अलावे सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 118वीं जयंती समारोह

पटना पुलिस की बंटी-बबली गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार और एक विधि-विरुद्ध बालिका निरुद्ध

पीएम मोदी ने वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा पर जा रहे सेवा यात्रियों से किया संवाद, कहा- सेवा ही सर्वोच्च कर्तव्य

error: