बिहार

राजधानी में 23 दिन से अगवा युवक बरामद नही होने पर परिजनों ने बस स्टैंड पर आगजनी कर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया

दानापुर, (न्यूज़ क्राइम 24) पिछले 5 मई से अगवा युवक की बरामद नही होने पर बुधवार को अक्रोशित परिजनों ने बस स्टैंड पर टायर जलाकर आगजनी कर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया। जाम कर रहे लोगों ने पुलिस के विरोध में नारेबाजी किया गया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना मोड निवासी मोतीझरी देवी के पति गुड्डू राय पिछले 5 मई को शाम से लापता है। इस संबंध में लापता के पत्नी मोतीझरी देवी ने स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया है। जिसका दानापुर थाना कांड संख्या 528/25 दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में मोतीझरी देवी ने बताया कि मेरे पति गुड्डू राय ने पिछले 5 मई को शाम में कहा कि दीघा जा रहा है। जब देर रात घर नही लौटे तो उनके मोबाइल फोन पर कॉल किया तो बंद था।

अपने रिश्तेदारों समेत उनके परिचित के पास खोजबीन करने के बाद कुछ पता नही चला। परिजनो ने बताया कि मामला दर्ज कराने के बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा। परिजनो ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में युवक ले जाते हुए तस्वीर कैद है। इसकेे बाद भी पुलिस ने धीरज कुमार को हिरासत में लेकर पुछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। परिजनों ने बताया कि शांति पूर्वक सड़क जाम कर रहे थे तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर खदेड़ दिया और दो तीन लोग को चोट भी लगा है। पुलिस ने दो लोग को हिरासत में लेकर पुछताछ किया जा रहा है। दानापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन किया जा रहा है।

Related posts

किसान कॉलोनी कोऑपरेटिव की ओर से सावन महोत्सव का भव्य आयोजन, महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया पर्व

नेपाली नागरिक 34 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई

सड़क हादसे के बाद बवाल, कई वाहनों में लगाई आग

error: