बिहार

राष्ट्रीय लोक मोर्चा युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय लोक मोर्चा (युवा प्रकोष्ठ), बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंदन कुमार यादव ने आज प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार करते हुए संगठन में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक कुमार सिंह जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मदन चौधरी जी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रशांत कुमार पंकज जी एवं श्री सुभाष चंद्रवंशी जी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश स्तरीय कमिटी के विस्तार के तहत कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में श्री आलोक कुशवाहा तथा प्रधान महासचिव के रूप में श्री प्रतिक कुशवाहा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही 32 उपाध्यक्ष, 45 महासचिव एवं 35 सचिव मनोनीत किए गए हैं। इस विस्तार के माध्यम से युवा संगठन को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने का प्रयास किया गया है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि युवा साथी पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंदन कुमार यादव ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन ने युवा साथियों पर जो विश्वास जताया है, वे उस विश्वास पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि युवा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है और राष्ट्रीय लोक मोर्चा का युवा प्रकोष्ठ बिहार में संगठन के विस्तार एवं जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती, विस्तार एवं पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उक्त जानकारी प्रदेश प्रवक्ता श्री रजनीश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Related posts

अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई!जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह

जहानाबाद में 154 एएसआई बने एसआई, पुलिस केंद्र में पिपिंग समारोह आयोजित

नालों में गोबर-मल-मूत्र बहाने पर रोक की मांग, वार्ड 60 की पार्षद ने नगर आयुक्त को सौंपा पत्र

error: