बिहार

फिल्म ‘वन’ की टीम ने पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में की पूजा-अर्चना

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहटा के वन देवी पर आधारित फिल्म ‘वन’ के कलाकारों एवं टीम के सदस्यों ने शनिवार शाम पटना जंक्शन स्थित श्री महावीर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान फिल्म निर्माता एकता कपूर, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

फिल्म की टीम ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और इसके बाद आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और फिल्म टीम के सदस्यों की मौजूदगी रही। श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने एकता कपूर, तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा को मंदिर की कॉफी टेबल बुक भेंट की। वहीं, मंदिर की ओर से सभी अतिथियों को रामनामा भी भेंट किया गया।

Related posts

राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की : एजाज अहमद

उपेन्द्र कुशवाहा की उपस्थिति में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की

एम्स पटना की डॉ. श्वेतालिना प्रधान को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, भारत की ओर से चुनी गईं एकमात्र विद्वान

error: