बिहार

अतिक्रमण हटाया गया तथा लगभग 66 लीटर अवैध देशी शराब जब्त किया गया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जिलाधिकारी, पटना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि अगमकुआँ थाना अंतर्गत कंकड़बाग क्षेत्र में बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी के पास झुग्गी-झोपड़ियों में अवैध देशी शराब का कारोबार किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सिटी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक, पटना सिटी को कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।

Advertisements
Ad 1

अनुमंडल पदाधिकारी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नगर कार्यपालक पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, थानाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारियों की टीम द्वारा संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण कर कार्रवाई की गई। सार्वजनिक भूमि पर से अतिक्रमण हटाया गया तथा लगभग 66 लीटर अवैध देशी शराब जब्त किया गया। जिलाधिकारी के निदेश पर 9 व्यक्तियों को अवैध देशी शराब का कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पदाधिकारियों को मद्य निषेध का प्रभावी क्रियान्वयन करने का निदेश दिया गया है। किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषी लोगों के विरूद्ध विधि-सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

शेखपुरा में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण को लेकर बैठक, समुदाय की भागीदारी पर जोर

डीएम ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

आरटीई : निजी विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले सीटों की संख्‍या नहीं भरने पर होगी कार्रवाई

error: