बिहार

अतिक्रमण बना नासूर, प्रशासन बनी मूकदर्शक

मनेर, आनंद मोहन। मनेर नगर परिषद के पड़ाव पर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर अतिक्रमणकारियों की दबंगई से लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जाम से आम जनता त्राहिमाम कर रही हैं। जाम में सरकारी बस, स्कूली बच्चें, एम्बुलेंस सहित अन्य वाहन फंसे रहते हैं। लेकिन प्रशासन जाम हटाना मुनासिब नहीं समझती है। गोपाल त्यागी ने बताया कि जाम में एंबुलेंस भी फंसी रहती है कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। लेकिन प्रशासन अवैध कब्जे को हटाने में विफल साबित हो रही है। यहां तक की पैदल चलने वालों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उपाध्यक्ष शंकर यादव ने कहा कि टेम्पू चालक मानमानी तरीके से बीच सड़क पर टेम्पो को रोककर सवारी बैठाते हैं, टेम्पो चालक लोगों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा जमा रखा है। मनेर नगर परिषद उपाध्यक्ष शंकर यादव ने बताया कि अवैध पार्किंग मनेर पड़ाव एवं थाना के सामने जाम लगता है। लेकिन प्रशासन कार्रवाई करना उचित नहीं समझती है। नाबालिक टेंपो, ट्रैक्टर चालकों का दबदबा कायम रहता है इन लोगों पर भी कार्रवाई करनी चाहिए एवं लाइसेंस भी नियमित जांच करनी चाहिए। नगर उपाध्यक्ष शंकर यादव ने अवैध कब्जे से मुक्त कराने को वरीय प्रशासनिक अधिकारीयों को लिखित आवेदन दिया है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ है। हम सरकार और प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द मनेर पड़ाव पर अतिक्रमणकारियों को हटाया जाए एवं उनकी स्थाई व्यवस्था भी की जाए।

Related posts

सर्व ज्ञान शिक्षा केंद्र में छात्र की साइकिल चोरी करते युवक रंगे हाथ धराया, भीड़ ने घेरा

पटना से अररिया आ रही बस से 88 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार!

AIBE परीक्षा उत्तीर्ण कर अररिया के अजित रंजन बने अधिवक्ता, जिले का बढ़ाया मान

error: