बिहार

बिजली तार चोर रंगेहाथ गिरप्तार!

भरगामा/अररिया, रंजीत ठाकुर भरगामा थाना क्षेत्र के भरगामा पंचायत के राजपूत टोला के समीप शुक्रवार की देर शाम को एक बिजली तार चोर को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने आरोपितों के पास से चोरी की गई तार भी बरामद की है। पूछताछ के दौरान बिजली तार चोर ने अपना नाम भरगामा गांव निवासी राजकुमार पिता स्वर्गीय संतोष कुमार सिंह बताया।

Advertisements
Ad 1

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में भरगामा थाना प्रभारी राकेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि उक्त चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चोर को शनिवार को अररिया न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: