बिहार

नगर परिषद फुलवारी शरीफ में निर्वाचित मंडल की बैठक

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): नगर परिषद फुलवारी शरीफ में गुरुवार को निर्वाचित मंडल की बैठक हुई. इस बैठक में अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन आफताब आलम ने बताया कि शहर में छठ घाटों के सुंदरीकरण कई वार्ड में लाइब्रेरी साफ-सफाई कचरा उठाओ पर विशेष दिशा निर्देश दिया गया.

उन्होंने बताया कि प्रखंड मुख्यालय स्थित तालाब के बाकी हिस्सों में छठ घाट का निर्माण, तालाब में बच्चों के लिए वोट चलाने के कार्य, वहां पास में छोटा तालाब में प्रतिमा विसर्जन करने की व्यवस्था करने एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों पर विशेष रूप से नगर परिषद का फोकस रहेगा. इसके अलावा उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 1 वार्ड नंबर 6 और वार्ड नंबर 14 में लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी . इसके अलावा कचरा उठाओ एवं साफ-सफाई समेत कर वसूली आदि विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई एवं इन सब कार्यों पर खर्च होने वाले राशि के बारे में निर्वाचित मंडल के सदस्यों को बताया गया . निर्वाचित मंडल की बैठक को स्थानीय विधायक गोपाल रविदास ने भी संबोधित किया. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी समेत तमाम वार्ड पार्षद मौजूद रहे .

Related posts

पटना में ‘Skate for a Safer Tomorrow’ रोड सेफ्टी स्केटिंग मैराथन आयोजित

हत्या के प्रयास मामले की नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक गिरफ्तार!

सदर सीओ के द्वारा माइकिंग कर लोगों से ऊंचे स्थान पर जाने की अपील

error: