बिहार

‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पटना(न्यूज़ क्राइम24): वन्देमातरम फाउंडेशन के तरफ से दीपावली की पूर्व संध्या पर वीर शहीदों के सम्मान में ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन्देमातरम फाउंडेशन के सदस्यों ने शहीदों की याद में दीप जलाकर लोगों से दीपावली के त्योहार पर अपने घरों में एक दीया शहीदों के नाम जलाने का आह्वान किया।अध्यक्ष राजन कुमार सिन्हा ने कहा कि हमें जवानो के कुर्बानी को कभी नहीं भूलना चाहिए। भारतवर्ष का एक एक व्यक्ति इन शहीदों के कर्जदार हैं। ये जवान आज सीमा पर हमारी रक्षा के लिये हिमालय की तरह खड़े है, तभी हम अपने घरों में निश्चिन्त हों कर अपने त्योहारों कों मानते है

Advertisements
Ad 1

इसीलिए हम देशवाशियों कों शहीदों की याद में एक दीया जरूर जलाना चाहिए। हम सब देशवासी अपने तीज त्योहार प्रसन्नता पूर्वक मनाते हैं , इसलिए कि हम सब अपने देश के अंदर सुरक्षित है और इसका श्रेय जांबाज सैनिकों को जाता है इसलिए हमारा भी फर्ज है कि दीपावली के मौके पर इन शहीदों को याद किया जाए।इस अवसर पर वन्देमातरम फाउंडेशन के अध्यक्ष राजन कुमार सिन्हा रविन्द्र कुमार , पूर्व IPS डॉ विनोद कुमार चौधरी, अनुराग समरूप, राजू भाई , रेणु सिंह , सोनी कुमारी, मोनी कुमारी, राहुल कुमार, कंचन सोनी, अजय शरण,अर्चना कुमारी, रवि आनंद, दीपक कुमार,अभिषेक कुमार कर्ण समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

जिलाधिकारी के निदेश पर पटना शहर में आज सातवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

बिहार के शिक्षा मंत्री ने तख्त श्री हरिमंदिर जी गुरुद्वारा में मत्था टेका

नौकरी और रोजगार की मांग करने वाले टीआरई 4 के अभ्यर्थियों पर पुलिसिया लाठीचार्ज पर एजाज अहमद ने कहा…

error: