बिहार

शराबबंदी का असर : गौरीचक में पत्नी की शिकायत पर शराबी पति गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजित। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पूर्ण शराबबंदी नीति का असर अब महिलाओं के सशक्त कदमों में साफ नजर आने लगा है. पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र से ऐसी ही एक मिसाल सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने शराबी पति के खिलाफ थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग की और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, गौरीचक थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी इंदु देवी ने थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की थी कि उसका पति निहाल केवट, पिता धुरी केवट, रोज शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है।

महिला ने बताया कि वह लंबे समय से शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेल रही है. शराब के नशे में उसका पति न सिर्फ उसे गंदी-भद्दी गालियां देता है, बल्कि बीच-बचाव करने आने वाले ग्रामीणों से भी मारपीट करने पर उतारू हो जाता है। इंदु देवी का कहना है कि समाज और घर में बार-बार अपमानित होने के बाद वह अब न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटा रही है।

गौरीचक थाना पुलिस के मुताबिक, महिला जब शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंची, तभी उसका पति भी उसे धमकाने के इरादे से थाना तक आ पहुंचा। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गौरीचक बाजार में उसे खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा है कि शराबबंदी का असर अब महिलाओं में जागरूकता के रूप में सामने आ रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लागू की गई शराबबंदी नीति से महिलाएं अब खुलकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रही हैं. दौलतपुर गांव मैया जैसे खबर पहुंची वहां गांव की कई महिलाओं ने इंदु देवी की हौसले को सम्मान देते हुए उसे हिम्मत दिया और कहा कि तुम्हारे जैसा हिम्मत हर महिला दिखाएं तो शराबी शराब पीने की आदत यूं ही छूट जाएगी.
गौरीचक थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके शराबी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं।

Related posts

पीएचसी मारूफगंज में डॉ. माला श्रीवास्तव को दी गई भावभीनी विदाई, डॉ. विजय कुमार चौधरी को मिला प्रभार

कटिहार में संस्थागत प्रसव को गति देने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति सख्त : निष्क्रियां आशा कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई और विस्तृत वर्क प्लान लागू

बंशीधर बृजवासी और राहुल राज की विधान परिषद् सदस्यता रद्द करने की मांग, जन सुराज समर्थित प्रत्याशियों ने सभापति को सौंपी याचिका