बिहार

नालंदा में डंपर-टेम्पो की टक्कर, तीन की मौत अन्य घायल

नालंदा,  अन्नू |  जिले के छविलापुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। राजगीर-इस्लामपुर मार्ग पर लोदीपुर गांव के पास डंपर और टेम्पो की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना में सभी घायल और मृतक लोदीपुर गांव के निवासी थे और टेम्पो में सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। बाकी तीन घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और शोक का माहौल बन गया।

राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया, “सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई, जबकि अन्य घायलों को इलाज के लिए राजगीर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। तीन लोगों की मौत की खबर जांच के बाद स्पष्ट होगी। अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। लोग यातायात नियमों के सख्त पालन और दुर्घटना रोकने के उपायों पर जोर दे रहे हैं।

Related posts

बैंकॉक के वाट अरुण मंदिर की तर्ज पर बना मां काली का भव्य पंडाल, 10 दिनों तक सजेगी सांस्कृतिक महफिल

दीपावली और छठ को लेकर फुलवारी थाने में शांति समिति की बैठक, सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

स्मैक तस्करों को 11 लाख रुपये लेकर छोड़ने के मामले में एक सिपाही गिरफ्तार, सात पुलिसकर्मी फरार