क्राइमबिहार

आपसी रंजिश को लेकर दवाई व्यवसायी को मार पीट कर घायल किया!

अररिया(रंजीत ठाकुर): बथनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिपोल निवासी मोहम्मद इब्राहीम ने बुधवार को थाना में आवेदन देकर बताया कि बथनाहा हाट चौक स्थित दवाई दुकान बंद करके रात करीब 9 बजे अपने घर के लिए जा रहा था, इसी क्रम में पूर्व से घात लगाए बैठे मो० इकराम,मो० जब्बार,पिता-मो० सफी अहमद तथा मो०नशिम,मो०सज्जाद सभी दीपोल वार्ड नं०-16 निवासी ने हथियार के बल पर दवा व्यवसाई के पास में रखे 17000 रुपया,एवं गले की चेन छीन लिया,एवं मो०इब्राहिम ने बताया कि सर पर लोहे की रड से वार कर जख्मी कर दिया,उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाकर रेफरल अस्पताल में अपना इलाज करवाया, तत पश्चात बथनाहा थाना में आवेदन न्याय की गुहार लगाई तथा घटना में संलिप्त व्यक्तियों पर उचित कानूनी कार्यवाही करने की बात बताया है।

इस बाबत बथनाहा संवाददाता के द्वारा मोबाइल फोन से पूछे जाने पर ओपी अध्यक्ष नंदकिशोर नंदन ने बताया कि आवेदन बुधवार को दिया गया था हम अभी बाहर हैं जांच हुई है इस मामले में दूसरे पक्ष के द्वारा भी आवेदन दिया गया है।दोनों आवेदन पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी । उन्होंने यह भी बताया कि घरेलू विवाद के कारण घटना हुई है।

Related posts

एम्स पटना में पहली बार बोन कंडक्शन इम्प्लांट सर्जरी सफल, एक दिन में तीन जटिल ऑपरेशन

झारखंड पेपर लीक मामले में भूपतिपुर से युवक हिरासत में

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन