बिहार

कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से सड़कें नाली में तब्दील

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले में कई दिनों से लगातार हो रही वारिश से नरपतगंज प्रखंड के घुरना थाना क्षेत्र के कई जगहोंं सड़कों पर जलजमाव होने के कारण आम जनजीवन के साथ साथ कारोबार भी काफी प्रभावित हो गया है।बारिश का पानी घुरना बाजार दुर्गा मंदिर के पास , अंचरा घुरना मार्ग, सहित कई बस्ती के सड़कों में भी जलजमाव की समस्या से लोग त्रस्त है l हल्की वारिश में भी बाजार के सडकों पर जलजमाव हो जाता है l जर्जर सड़क पर पानी व कीचड के बीच वाहनों आवागमन में दुर्घटना के शिकार हो सकते है l जलजमाव के कारण सडकों का पता नहीं चल पाता है l खासकर पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l हल्की वारिश होते ही घरों से निखलना दुश्वर हो गया है l जल निकासी के लिऐ सडक के किनारे नाला की कोई व्यवस्था नहीं है l यहां के ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को विवश है l अररिया जिलें के सीमावर्ती क्षेत्र घुरना बाजार की दुर्दशा इतनी खराब है कि लोग पलायन करने को मजबूर है l जिसका मुख्य कारण है सड़क? सडक की हालत इतनी खराब है कि नाले और सड़क में पहचान करना मुश्किल हो गया है l वहीं दूसरी ओर मीडिया के माध्यम से प्रशासन को भी अवगत कराया जा रहा है , पर प्रशासन की उदासीनता का दंश ग्रामीणों को झेलना पड़ता है.

Advertisements
Ad 1

बारिश में बाजार की हालत बाढ़ जैसा हो जाता है l स्थानीय ग्रामीण नागेन्द्र साह, पृथ्वीचंद सोनी, प्रमोद नाहर, शंभू गुप्ता, सत्येन्द्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, विजय जैन, विजय गुप्ता, मो. मुस्ताक,राजेश गुप्ता,बिनोद ठाकुर,सरयुग साह, महेश साह, सहदेव शर्मा,आदि बुद्धिजीवियों ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि हमलोग दोहरी संकटों से जुझ रहे है, एक तो कोरोना महामारी के भय से सभी त्रस्त है, दूसरी ओर सडक पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है।कई बार मीडिया के माध्यम से प्रशासन व जनप्रतिनिधि को अवगत कराया जा चुका है , पर स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है, आज तक जलजमाव की समस्या से निजात नही मिल पाया है। मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन से हम लोगों का कहना है कि अभिलंब बाजार से जल निकासी का व्यवस्था करवा दें, ताकि बरसात के समय हम लोगों को यह कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े।

Related posts

दो दिवसीय माटी का दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

शहीदों के स्मृति में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम कर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि विजय कुमार सिन्हा

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

error: