लाइफ स्टाइल

सहजन, ब्लड शुगर काबू करने के लिए ऐसे करें सेवन

डायबिटीज आम बीमारी बन गई है.एक रिपोर्ट के अनुसार इस समय देश में हर छठा व्यक्ति डायबिटीज से ग्रसित है.कहते हैं कि अगर ये बीमारी एक बार किसी को हो जाए,तो उसके लिए वो जिंदगी भर परेशानी का सबब बन जाती है. रक्त में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ना और अनुवांशिक यानी पीढ़ी दर पीढ़ी चलना, इस बीमारी की मुख्य वजह हैं.कई बार खराब लाइफस्टाइल और खानपान से भी हाई ब्लड शुगर की बीमारी उपजती है. इसलिए इस बीमारी में खानपान पर विशेष ध्यान देना होता है.स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि सहजन की पत्तियां और टहनियां दोनों शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं.आइए जानते हैं किस प्रकार सहजन के सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रित करने में सहायता मिलती है.माना जाता है कि 100 ग्राम सहजन की पत्तियों में 5 गिलास दूध के बराबर कैल्शियम होता है, इससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके प्रभाव से ब्लड शुगर बढ़ने से होने वाली कई स्वास्थ्य जटिलताओं को दूर करना आसान होता है। सहजन में राइबोफ्लेविन होता है जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

संक्रमण से रखता है दूर-

सहजन में एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लामेट्री गुण होते हैं जो डायबिटिक लोगों को इंफेक्शन और सूजन से बचाते हैं. साथ ही, विटामिन-सी की मौजूदगी से इसे इम्युनिटी बूस्टर भी माना जाता है.

कैसे करें सेवन-

सहजन जिसे अंग्रेजी में ड्रमस्ट‍िक कहते हैं, उसे सुपरफूड भी कहा जाता है.गाँव मे सहजन का पौधा अक्सर देखने को मिल जाता हैं.सहजन का उपयोग सब्जी के साथ दवा मे भी मुख्य रूप से किया जाता हैं.इससे बनी सब्जी के अलावा, पत्तों का रस भी फायदा करता है.साथ ही, आचार,सांभर और डोसा मिक्स में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है.

Advertisements
Ad 1

क्या है जूस बनाने का तरीका-

सहजन का जूस बनाने के लिए आपको चाहिए कुछ ताजे सहजन, कुछ देर इसे धूप में सुखा लें.पूरी तरह सुखाने के बाद इसे मिक्सर ग्राइंडर में पीसकर इसका पाउडर बना लें. रोजाना सुबह उठने के साथ एक बर्तन में थोड़ा पानी लें और उसमें पाउडर मिलाकर कुछ मिनटों तक उबालें और फिर गर्म-गर्म पीयें.

कब पीने से होगा लाभ-

सुबह उठ कर आप इसे पी सकते हैं, सहजन के रस को आप रात में डिनर के साथ भी ले सकते हैं।

Related posts

लगातार तीसरी बार बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

वसंत पंचमी पर आज ऐसे करें मां सरस्वती की पूजा

रामलला कि अद्भुत स्वरूप, दिल से निकल रहा ‘जय श्री राम’

error: