बिहार

जनता दरबार में एसपी ने सुनी 13 लोगों की शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) जहानाबाद पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान द्वारा कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में आमजनों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान कुल 13 लोग अपनी-अपनी शिकायतों को लेकर उपस्थित हुए। एसपी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके।

जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों को सीधे पुलिस प्रशासन तक अपनी बात रखने का अवसर मिला। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Related posts

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में बड़े फेरबदल के संकेत, मोहम्मद अफरीदी इदरीसी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

शेखपुरा में बाढ़-सुखाड़ से निपटने की तैयारी पूरी, डीएम ने की समीक्षा

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक श्याम रजक, मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता राशि

error: