उत्तरप्रदेश

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में डीएम सख्त, खराब रैंकिंग पर अधिकारियों को लगाई फटकार

बलिया, संजय कुमार तिवारी। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की रैंकिंग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने खराब प्रदर्शन पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तीन दिनों के भीतर अपने-अपने विभागों की रैंकिंग ‘ए’ श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना एवं आईसीडीएस (पोषण अभियान) की रैंकिंग ‘सी’, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत सड़कों का निर्माण कार्य की रैंकिंग ‘डी’, मंडी और स्टांप-बैनामे की रैंकिंग ‘सी’ पाई गई। वहीं जननी सुरक्षा योजना, फैमिली आईडी, नई सड़कों का निर्माण, कृषि दुर्घटना कल्याण योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना (शहरी), खनन विभाग आदि की रैंकिंग ‘बी’ श्रेणी में रही।

जिलाधिकारी ने युवा कल्याण अधिकारी को ग्रामीण स्टेडियम एवं ओपन जिम के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत तहसील स्तर पर लंबित आवेदनों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में विलंबित परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। इस दौरान सिंचाई विभाग की पांच, पर्यटन विभाग की दो, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की एक, यूपीपीसीएल की दो,आवास विकास परिषद की एक, उत्तर प्रदेश सिडको की एक तथा उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड की तीन परियोजनाएं अधूरी पाई गईं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को सभी लंबित परियोजनाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि कार्य में ढिलाई किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में सीडीओ आलोक कुमार, एडीएम अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन जी, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सीएमओ डॉक्टर अभय कुमार राय एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

गौ तस्कर और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ बदमाश!

पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ : बदमाश हुआ घायल, चल रहा इलाज

गंगागंज के मिनी स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशाल योग शिविर का आयोजन

error: