बिहार

डीएम ने हथियावाँ पैक्स में गेहूँ अधिप्राप्ति कार्य का किया शुभारंभ

शेखपुरा, उमेश कुमार : रबी विपणन मौसम 2026-27 के तहत जिले के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और बिचौलियों से बचाने के उद्देश्य से आज शेखपुरा में गेहूँ अधिप्राप्ति (खरीद) अभियान का विधिवत आगाज़ हो गया है। आज बुधवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने शेखपुरा प्रखंड के हथियावाँ पैक्स केंद्र पर फीता काटकर इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शुभारंभ के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत की। उन्होंने मौके पर उपस्थित जिला सहकारिता पदाधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी पात्र किसानों से सुचारू रूप से गेहूँ की खरीदारी सुनिश्चित की जाए।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा गेहूँ क्रय करने के पश्चात निर्धारित समय सीमा के भीतर किसानों के बैंक खातों में राशि का भुगतान भी कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो ताकि किसी भी किसान को परेशानी का सामना न करना पड़े। पैक्स केंद्रों पर आने वाले किसानों के लिए मूलभूत सुविधाओं और अनाज के रख-रखाव के उचित प्रबंध किए जाएं। इस अवसर पर जिला प्रशासन और सहकारिता विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, हथियावाँ पैक्स के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य आदि उपस्थित थें। हथियावाँ पैक्स में खरीद शुरू होने से स्थानीय किसानों में खुशी की लहर है। किसानों का कहना है कि सरकारी क्रय केंद्र शुरू होने से उन्हें अब बाजार की अनिश्चितताओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ सीधे तौर पर मिल सकेगा।

Advertisements
Ad 1

प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले का एक भी पात्र किसान गेहूँ अधिप्राप्ति से वंचित न रहे। हमने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की जाए ताकि भुगतान में कोई देरी न हो।

Related posts

पत्रकारों से बदसलूकी मामले में नौबतपुर थानेदार पर जांच, डीजीपी ने आईजी को दिया आदेश

स्वास्थ्य मंत्री के हाथों नर्सिंग संस्थानों को मान्यता देने की दिशा में डिजिटल प्लेटफॉर्म का हुआ शुभारंभ

नवादा में एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसीएस

error: