बिहार

फुलवारी शरीफ में वेयर हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे जिला अधिकारी एसएसपी

फुलवारी शरीफ़, अजीत। सोमवार को पटना जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह एवं पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा फुलवारीशरीफ प्रखण्ड परिसर अवस्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का संयुक्त रूप से निरीक्षण करने पहुंचे. भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह त्रैमासिक निरीक्षण था.डीएम डॉ. सिंह व एसएसपी श्री मिश्रा द्वारा वेयरहाउस में संधारित ईवीएम एवं वीवीपैट कक्षों का निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था का ज़ायज़ा लिया गया.सुरक्षा व्यवस्था भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार सुदृढ़ पाया गया. वेयर हाउस की सीसीटीवी से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

अधिकारीद्वय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर; सहायक पुलिस अधीक्षक, फुलवारी शरीफ एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी, पटना को ईवीएम वेयरहाउस के संचालन में भारत निर्वाचन आयोग के मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.इस अवसर पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे.

विदित हो कि वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल), हैदराबाद द्वारा नवनिर्मित M3 ईवीएम एवं वीवीपैट संधारित है. इसका प्रयोग लोकसभा आम चुनाव, 2024 हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निदेशों के अनुसार किया जाना है. भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार डीएम व एसएसपी द्वारा इसका नियमित निरीक्षण किया जाता है.

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर; वरीय नोडल पदाधिकारी, ईवीएम कोषांग; उप निर्वाचन पदाधिकारी, पटना; अवर निर्वाचन पदाधिकारी, पटना सदर, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार , अंचल अधिकारी, फुलवारीशरीफ़ एवं अन्य भी उपस्थित थे.

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: