बिहार

जिला पदाधिकारी, अररिया द्वारा इंडोर स्टेडियम अररिया के परिसर में पौधारोपण किया

अररिया, रंजीत ठाकुर : तीन दिवसीय जागरूकता अभियान के क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, अररिया अनिल कुमार द्वारा इंडोर स्टेडियम अररिया के परिसर में पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राएं, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी गण शामिल हुए। पौधारोपण कार्यक्रम में “हर हर वोट गिना जाएगा, हर पेड़ बचाया जाएगा” का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा जिलेवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी का प्रयास को कि पेड़ जरूर लगाए। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत जीवन में किसी भी अवसर या समारोह में पेड़ लगाने जैसे कार्य करें, जिससे हम पर्यावरण बचाव एवं संरक्षण की दिशा में बेहतर बन सके। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम स्वीप जागरूकता अभियान के क्रम में है। इसलिए उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जिस दिन मतदान की तिथि हो वे घर से अवश्य बाहर निकले और मताधिकार का प्रयोग करें। इसके साथ ही पर्यावरण के बचाव के प्रयास को भी जारी रखें। उन्हेंने मतदाताओं से मताधिकार प्रयोग के लिए आस पास के लोगों को जागरूक करने का अनुरोध भी किया।

इस अवसर पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी अररिया वसीम अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया रवि प्रकाश, उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ राम बाबू कुमार, स्वीप नोडल सह अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्रीमती सोनी कुमारी, वरीय उपसमाहर्ता अररिया अरविन्द कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया संजय कुमार अररिया सहित शिक्षकगण एवं जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
विदित हो कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखेत हुए बीते 03 जून (विश्व साइकिल दिवस) से 05 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) तक तीन दिवसीय स्वीप जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया है। जिसमें नव मतदातओं सहित आम नागरिकों को रचनात्मक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियाँ के माध्यम से जोड़ने का प्रयास रहा है। इस अवधि में मतदाता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे दो महत्वपूर्ण विषयों को समन्वित रूप से प्रस्तुत कर जन-जागरूकता को व्यापक रूप दिया गया, जिससे नागरिकों में लोकतांत्रिक सहभागिता तथा पर्यावरणाीय उत्तरदायित्व को प्रोत्साहन मिल सके।

Related posts

मन की बात’ जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम : प्रवीण कुमार

नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद सीमावर्ती सुरसर नदी पर प्रशासन की पैनी नजर

ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुस्साए ड्राइवरों ने किया हंगामा

error: