बिहार

जिलाधिकारी ने विष्णु धाम पर्यटन विकास कार्यों का लिया जायजा

पटना, सोनू कुमार : बिहार के शेखपुरा जिला के  श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी द्वारा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न विकास योजनाओं का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सामस स्थित प्रसिद्ध विष्णु धाम, सर्वा पंचायत और मटोखर में चल रहे निर्माण कार्यों की जमीनी हकीकत जानी।सर्वप्रथम सामस में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहाँ हो रहे विकासात्मक कार्यों का जिला पदाधिकारी महोदय ने बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता,भवन निर्माण को सख्त निर्देश दिया कि सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं।

उन्होंने सामस में बन रहे पंचायत भवन एवं खेल मैदान का भी निरीक्षण किया एवं कई आवश्यक निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी ने सर्वा पंचायत में चल रहे निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन और बन रहे खेल मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने काम की गति पर असंतोष जाहिर करते हुए इसे जल्द पूरा करने को कहा।इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान सर्वा में ग्रामीण सड़कों की अच्छी हालत देख जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई गई। उन्होंने कार्यपालक अभियंता RWD को निर्देश दिया कि ग्रामीण सड़कों की मरम्मती का कार्य तत्काल शुरू कराया जाए ताकि ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हो।

Advertisements
Ad 1

मटोखर में स्वीकृत पर्यटन संबंधी विभिन्न परियोजनाओं के स्थलों का भ्रमण कर जिला पदाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को गुणवत्ता से समझौता न करने और कार्यों को ससमय निष्पादित करने की हिदायत दी।उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में चल रही विकास योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड विजिट बढ़ाने और निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने का आदेश दिया ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक समय पर पहुँच सके।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए के साथ साथ अन्य पदाधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Related posts

सटीकता से उत्कृष्टता तक : एम्स पटना में सर्जिकल कौशल का जीवंत प्रदर्शन

पटना सिटी में श्रीराम नवमी पर भव्य शोभा यात्रा, अशोक सेवा समिति ने किया स्वागत

सरकार आपदा, संकट और मुश्किल समय में एयरलाइंस, एंबुलेंस और ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं की “डायनामिक प्राइसिंग” को नियंत्रित करे : संजय यादव

error: