बिहार

जिला पदाधिकारी ने किया EVM वेयरहाउस का निरीक्षण, स्कैनिंग कार्य का हुआ शुभारंभ

शेखपुरा,  उमेश कुमार :  शेखर आनंद जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा आज समाहरणालय स्थित EVM वेयरहाउस का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव और तकनीकी प्रक्रियाओं का जायजा लिया गया। जिला पदाधिकारी की उपस्थिति में ही ईवीएम (EVM) और वीवीपीएटी (VVPAT) मशीनों के स्कैनिंग कार्य को प्रारंभ किया गया। यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप मशीनों की ट्रैकिंग और उनकी स्थिति को डिजिटली अपडेट करने के लिए की जाती है। जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा निर्देश दिया कि स्कैनिंग का कार्य पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर संपन्न किया जाए।

Advertisements
Ad 1

राजनीतिक दलों की उपस्थिति में निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए, इस पूरी प्रक्रिया को अत्यंत पारदर्शी बनाया गया है। निरीक्षण और स्कैनिंग की शुरुआत के अवसर पर जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति में वेयरहाउस के सील और सुरक्षा मानकों की जांच की गई, ताकि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर जन-विश्वास बना रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद ने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि: “ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा और मशीनों का तकनीकी प्रबंधन हमारी प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि या सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी शेखपुरा,निर्वाचन शाखा के अन्य कर्मी और तकनीकी टीम आदि उपस्थित थें।

Related posts

सटीकता से उत्कृष्टता तक : एम्स पटना में सर्जिकल कौशल का जीवंत प्रदर्शन

पटना सिटी में श्रीराम नवमी पर भव्य शोभा यात्रा, अशोक सेवा समिति ने किया स्वागत

सरकार आपदा, संकट और मुश्किल समय में एयरलाइंस, एंबुलेंस और ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं की “डायनामिक प्राइसिंग” को नियंत्रित करे : संजय यादव

error: