बिहार

लोक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध : डीएम

पटना(न्यूज क्राइम 24): जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा आज वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्री राजीव मिश्रा, नगर आयुक्त, पटना नगर निगम श्री अमिनेष कुमार पराशर, अनुमण्डल पदाधिकारी, पटना सदर श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ स्टेशन रोड, अदालतगंज एवं चितकोहरा में नागरिक सुविधाओं के विकास हेतु स्थल निरीक्षण किया गया। साथ ही, लोगों से सुझाव प्राप्त किया गया।

पटना जंक्शन के निकट न्यू मार्केट के सामने पार्किंग की समस्या के समाधान हेतु विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई। न्यू पटना मार्केट के दुकानदारों से सुझाव प्राप्त किया गया। अदालतगंज एवं चित्कोहरा में न्यायिक पदाधिकारियों के आवासीय परिसर के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य प्रशासनिक प्रबंधन का निरीक्षण किया गया।

Advertisements
Ad 1

डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि लोक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। समय-समय पर इसके लिए नागरिकों से सुझाव प्राप्त किया जाता है। जनहित में आवश्यक निर्णय लिया जाता है एवं तदनुसार कार्रवाई की जाती है।

Related posts

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक के द्वारा जिले के पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की पहली बैठक संपन्न

टीबी मुक्त भारत अभियान : बनबमखी प्रखंड के धरहरा में आयोजित सत्संग में उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा की गई टीबी जांच

error: