बिहार

आईपीएस विकास वैभव ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, समारोह में उमड़ी भीड़

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज क्षेत्र के लिए आज का दिन गौरवपूर्ण रहा, जब बिहार पुलिस के आईजी एवं चर्चित आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने एक विशेष समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान आईपीएस अधिकारी का सरल एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है। उनके संबोधन से छात्रों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

इस वर्ष क्षेत्र के कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। जेड जेड स्टडी क्लासेस के मयंक कुमार ने 444 अंक प्राप्त किए, जबकि एक्सपेक्ट स्टडी प्वाइंट के अभिजीत ने 406 और अनुप्रिति कुमारी ने 422 अंक हासिल किए। वहीं ललित स्टडी प्वाइंट के ललटू कुमार ने 415 तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय दरगाहगंज की नीतू कुमारी ने 414 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम को दिया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम का आयोजन नरपतगंज प्रखंड के पंजरकट्टा निवासी अभिनंदन यादव के विशेष प्रयासों से संभव हो सका। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस पहल की शुरुआत की, जिसकी सभी ने सराहना की। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सह उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण कुमार दास, उपमुखिया कुणाल यादव, भाजपा नेत्री गौरी यादव, युवा व्यवसायी विजय प्रकाश, छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज चौधरी, लाइफ सेवियर फाउंडेशन के मनीष कुमार, रविन यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

लालच और डर को त्यागकर साइबर ठग से बचें : डीएसपी

गर्दनीबाग के पुष्पांजलि अपार्टमेंट में जागरूकता और मनोरंजन का संगम, सुधा उत्पादों की गुणवत्ता पर दी गई अहम जानकारी

रामकृष्ण नगर में दिनदहाड़े ज्वैलरी दुकान में लूट, पिस्टल की बट से मारकर दुकानदार को किया घायल!

error: