बिहार

गरीबों के बीच तिलकुट और चुरा का वितरण

IMG 20210114 WA0081

पटनासिटी: बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आयोजित अन्नपूर्णा के रसोई के तहत आज मारवाड़ी सम्मेलन पटना सिटी शाखा द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह पथ मैं मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर गरीबों के बीच तिलकुट चुरा मटर का वितरण किया गया. इस अवसर पर सम्मेलन के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद गोयनका ने बताया कि आज 1000 गरीबों के बीच सामग्री का वितरण किया गया साथ ही सम्मेलन द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जा रहा है जिसके तहत प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ शशि मोहनका जी के द्वारा एक सौ लोगों का ऑपरेशन किया जाएगा. इस सारे ऑपरेशन का खर्च सम्मेलन द्वारा किया जाएगा.

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक पवन जगनानी, डॉक्टर त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा, मारवाड़ी सम्मेलन के मंडलीय उपाध्यक्ष संजीव देवड़ा, सचिव संजय डोकानियाँ, राज कुमार गोयनका, पवन दलानिया, आदर्श अग्रवाल, पवन बूबना सक्रिय थे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!