बिहार

असहाय लोगों के बिच कंबल का वितरण

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारतीय सीमा से सटे पड़ोसी देश नेपाल के रानी दुर्गा मंदिर प्रांगण में गरीब लाचार एवं असहाय लोगों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिकारियों ने कंबल वितरण किया जिसमें जोगबनी नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष नरेश प्रसाद भी शामिल हुए। मिली जानकारी अनुसार बढ़ते ठंड और शीतलहर को देखते हुए सामुदायिक भवन के नेतृत्व में एक कार्यक्रम अयोजित कर कंबल वितरण किया गाया।

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आये जोगबनी नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा की ये मेरी सौभाग्य है की मैं ऐसे नेक और अच्छे कार्यक्रम में शामिल हुआ। मैं हमेशा गरीबों की बीच नेक कार्य में बढ़चढ़ कर सहभागिता होना चाहता हूँ। ऐसे मौके पर पड़ोसी देश के सामाजिक लोग हमे शामिल होने का मोका देता है।वहीं विशिष्ट अतिथि नेपाल मोरांग जिला के डीआईजी राजेश नाथ बस्तोला ने कहा की मैं तहे दिल से इस कार्यक्रम के आयोजित सदस्य को धान्यवाद देता हूँ की हर वर्ष ऐसे कार्यक्रम कर, असहाय को मदत करते रहें इस मौके पर सामुदायिक भवन रानी के अध्यक्ष किशोर सुब्बा, स्थानीय वार्ड पार्षद प्रकाश साह, सचिव अर्जुन क्षेत्री, दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष गोपाल साह सहित दर्जनों लोगों ने इस कार्यक्रम में सहयोग किया।

Related posts

बिहार : कृषि विकास को गति देने के लिए शेखपुरा डीएम गंभीर, टास्क फोर्स बैठक में दिए कई निर्देश

बिहार : सहयोग कार्यक्रम से 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना वीमेंस कॉलेज में वित्तीय साक्षरता एवं सेबी निवेशक जागरूकता पर छात्र विकास कार्यक्रम आयोजित

error: