बिहार

सुशासन के सार आपके द्वार कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद, लगा नारा 2025 से 2030 फिर से नीतीश

फुलवारीशरीफ, अजीत। जनता दल यूनाइटेड के सुशासन के सार आपके द्वार अभियान के तहत मंगलवार को ताज नगर, नौसा पंचायत के वार्ड 4 में महिला जदयू की ओर से घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया. श्वेता विश्वास के नेतृत्व में महिला जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि अरोरा और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका कुमार ने महिलाओं से संवाद किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान महिलाओं ने “2025 से 2030 फिर से नीतीश” का नारा लगाया. नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बिहार के युवाओं को 1 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया है. साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है, जिससे बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान है।

महिलाओं ने भी कहा कि 125 रुपये यूनिट फ्री बिजली बिल से उन्हें बड़ी राहत मिली है. साथ ही हर बीपीएल परिवार की एक महिला को 10,000 रुपये की राशि और 2 लाख रुपये रोजगार के लिए देकर सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है।

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: