बिहार

नाग देवता के दर्शन को जुटे श्रद्धालु

पटनासिटी, रॉबीन राज। हिन्दू धर्म में नाग पंचमी का त्यौहार बेहद खास माना जाता है। इस खास दिन पर शिव भक्त शिव मंदिरों में भगवान शिव का दर्शन करने के साथ-साथ नाग देवता की भी पूजा-पाठ करते हैं। नागपंचमी के दिन श्रद्धालुओं ने कई मंदिरों में स्थित शिवलिंग पर नाग देवता के दर्शन किये। यह दृश्य पटनासिटी के पीतल महादेव स्थित शिव मंदिर में देखने को मिला।

जहां शीशे के अंदर नाग देवता को रखा गया हैं। जिसे देखने के लिए भक्तों की भीड़ जुट रही हैं। बताया जाता हैं की नाग पंचमी के दिन भगवान शिव व नागदेव की पूजा से विशेष रूप से सिद्धि प्राप्ति होती है। इस दिन नाग देवता का विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है। समस्त नाग जाति के प्रति श्रद्धा व सम्मान पूर्वक गोदूग्ध धान का लावा, सफेद पुष्प, धूप आदि से पूजन करना चाहिए।

Related posts

खतरे के निशान से ऊपर पुनपुन नदी, फुलवारी शरीफ के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा

ईसापुर में अभियुक्त के घर जमशेदपुर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

गौरीचक में बाढ़ का कहर, सड़क टूटी तो थम गया गांवों का संपर्क, तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

error: