बिहार

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का उप विकास आयुक्त ने दवा पीकर व पिलाकर किया शुभारंभ

फुलवारी शरीफ, न्यूज क्राइम 24। पटना के उप विकास आयुक्त बुधवार को फुलवारी शरीफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. उन्होंने बुधवार से जिला भर में शुरू हो रहा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का खुद भी दवा पीकर एवं दूसरों को पिलाकर शुभारंभ किया.पटना में इसका शुभारंभ सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया है.

पटना के उप विकास आयुक्त तनये सुल्तानिया ने कहा कि फलेरिया एक गंभीर बीमारी है. उन्होंने कहा कि फलेरिया के मच्छर के काटने के 5 से 10 वर्षों बाद इसका असर देखने को मिलता है. उन्होंने कहा कि इसके रोकथाम के लिए सरकार ने 20 सितंबर बुधवार से बड़े पैमाने पर अभियान का शुभारंभ किया है.उन्होंने कहा कि इसके लिए ग्रामीण स्तर पर आशा दीदी को लगाया गया है.

Advertisements
Ad 1

इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मी भी इसे महत्वपूर्ण कार्य समझकर इसका निष्पादन पूरी ईमानदारी पूर्वक करेंगे. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के सभी प्रभारी को यह सूचित किया गया है कि इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को सम्मिलित करना है, ताकि सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का लाभ शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिल सके. इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर आरके चौधरी ने बताया कि इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रचार प्रसार करके लोगों को जागृत करने का काम किया जा रहा है.

Related posts

भारत ने सभी प्रकार के आतंकवाद से निपटने के लिए एकजुट वैश्विक प्रयासों का आह्वान किया

देश में कच्चे तेल, पेट्रोल, डीज़ल, प्राकृतिक गैस और एलपीजी का पर्याप्त भंडार : सरकार

CM सम्राट चौधरी बोले- पुलिस से ही सुशासन, अपराधी 48 घंटे में पाएंगे जवाब

error: