बिहार

नामांकन के लिए मेरिट लिस्ट जारी करने की मांग

अररिया(रंजीत ठाकुर): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नरपतगंज के नेता विशेष कुमार ठाकुर ने कहा है कि सेशन विलंब नहीं हो इसके लिए पूर्णिया विश्वविद्यालय को शीघ्र ही सत्र 2021-2022 यूजी का शीघ्र ही नामांकन करवाने को लेकर मेरिट लिस्ट जारी करवा देनी चाहिए जिससे छात्र छात्राएं ससमय यूजी में नामांकन करवा सकें , विशेष कुमार ने कहा है कि पूर्णिया विश्वविद्यालय का सेशन विलंब हो रहा है इसके लिए पूर्णिया विश्वविद्यालय को छात्र-छात्राओं हित के लिए अच्छी पहल कर के सेशन को ससमय करवानी चाहिए इस वर्ष यदि यूजी मेरिट लिस्ट में गड़बड़ियां होगी तो इसकी जिम्मेवारी पूर्णिया विश्वविद्यालय में कार्यरत यूएमआईएस की होगी विशेष कुमार ने बताया है कि बीते सत्र में भी मेरिट लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुई थी हालांकि गड़बड़ियां उजागर होने के बाद पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा सुधार करवाया गया था मगर यदि इस वर्ष मेरिट लिस्ट में कोई भी गड़बड़ियां हुई तो छात्र-छात्राओं आंदोलन करेंगे बीते सत्र में बड़े पैमाने पर मेरिट लिस्ट में गड़बड़ियां हुई थी और कई कॉलेजों में यूजी की सीटें नामांकन करवाने को लेकर खाली रह गई थी उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग किया है कि शीघ्र ही यूजी सत्र 2021-2022 का नामांकन करवाने को लेकर मेरिट लिस्ट जारी करवाया जाए।

Advertisements
Ad 1

Related posts

झमाझम बारिश से पटना एम्स रोड से लेकर फुलवारी, संपतचक और रामकृष्ण नगर तक जलजमाव

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसद पूर्णिया द्वारा समाहरणालय में टीबी ग्रसित मरीजों को उपलब्ध कराई गई पोषण सामग्री

सिमरिया सिक्स-लेन पुल पर एक्सपेंशन जॉइंट बदला जा रहा, यातायात जारी

error: