बिहार

चैतन्य महाप्रभु मंदिर के विकास एवं सुरक्षा तथा बिहार सरकार के द्वारा ऐतिहासिक स्थल घोषित करने की मांग

पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। गायघाट स्थित प्राचीन ऐतिहासिक चैतन्य महाप्रभु मंदिर के प्रांगण में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया प्रेस वार्ता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ऐतिहासिक चैतन्य महाप्रभु मंदिर के विकास एवं सुरक्षा तथा बिहार सरकार के द्वारा ऐतिहासिक स्थल घोषित करने की मांग को लेकर किया गया प्रेस वार्ता में चैतन्य महाप्रभु मंदिर के व्यवस्थापक रवि गोस्वामी ने पटना पुलिस एवं बिहार सरकार से मंदिर के विकास एवं सुरक्षा को लेकर मांग रखी उन्होंने कहा की असामाजिक तत्व एवं भू माफिया मंदिर के जमीन को हड़पने में लगे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है

उन्होंने अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा की मांग भी रखी इस अवसर पर चैतन्य महाप्रभु मंदिर विकास समिति का गठन किया गया जिसके संरक्षक वरिष्ठ समाज सेवी रामजी योगेश बनाए गए संरक्षक रामजी योगेश ने प्रेस वार्ता में कहा कि पटना सिटी में सबसे ऐतिहासिक एवं प्राचीन महत्व का यह मंदिर है इसका विकास एवं सुरक्षा बिहार सरकार एवं पटना जिला प्रशासन के द्वारा सुनिश्चित होना चाहिए ताकि इसका ऐतिहासिक महत्वता बरकरार रहे प्रेस वार्ता में विश्वजीत कुमार, प्रमोद मिश्रा ने भी संबोधित किया और मंदिर को भू माफिया के चंगुल से बचने के संघर्ष में अपना योगदान देने की बात कही

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: