क्राइमताजा खबरेंबिहार

नाले में मिला युवक का शव, नहीं हो पाई पहचान..!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना के बेउर थाना अंतर्गत बेउर गांव से बाहर बेतौरा जाने वाली मुख्य सड़क किनारे पानी भरे गहरे नाले से करीब 35 वर्षीय एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई । घटना की जानकारी शनिवार की सुबह जब लोगों को बीच फैली तो वहां ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।

मौके पर पहुंचे लोगों ने पानी में तैरता शव की पहचान का भरसक प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई । वह सूचना मिलने पर बेउर थाना अध्यक्ष अतुलेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह शव को नाले से बाहर निकलवाया।

पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर कोई कैजुअल्टी नहीं मिला है । पुलिस को आशंका है कि हत्या अन्यत्र करके इस इलाके में लाश को फेंक दिया गया । हालांकि पुलिस हर पहलू पर पड़ताल करते हुए लाश की पहचान कराने में जुट गई है । फिलहाल लाश को पोस्टमार्टम कराने पटना एम्स भेजा गया।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: