बिहार

फुलवारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिशन इंद्रधनुष संपूर्ण टीकाकरण अभियान का डीडीसी ने किया शुभारंभ

फुलवारी शरीफ, अजीत। सोमवार को फुलवारी शरीफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ पटना के डीसी तनय सुल्तानिया ने किया . इस मौके पर उन्होंने बच्चों को स्वयं टीका का डोज दिया.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ राजकुमार चौधरी ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष सघन टीकाकरण अभियान है, इसमें जीरो से 5 साल के वैसे सभी बच्चों का सभी तरह का टीकाकरण करना है जो बच्चे टीकाकरण से किसी कारणवश छूट गए या जिन्होंने अब तक टीकाकरण नहीं कराया है. इसके लिए आंगनबाड़ी केंदों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उप स्वास्थ्य केंद्र पर एक सप्ताह तक अभियान चलाया जाएगा. इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ सरवन कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी एसपी विनायक ,हेल्थ मैनेजर शिप्रा चौहान समेत तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे .

Related posts

महिला की हत्या का खुलासा : जमीन के सौदे की रंजिश में पत्नी को मार डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार!

साइबर क्राइम थाने का उदघाटन : सुश्री अंकिता शर्मा

फुलवारी में विक्रम विधायक सिद्धार्थ शर्मा का पूर्व वाहन चालक की गोली मारकर हत्या!

error: