बिहार

हारून नगर कमेटी हॉल में दावत इफ्त्तार का आयोजन

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना के फुलवारी शरीफ हारून नगर सेक्टर 2 कमेटी हॉल में रविवार को डॉक्टर सादाब के तरफ से सामूहिक दावते इफ्तार का आयोजन किया गया . दावते इफ्तार में बड़ी संख्या में समाज के हर तबके के लोगों ने रोजेदार भाइयों के साथ रोजा खोला . दावत इफ्तार में पहुंचे नगर परिषद चेयर मैन आफताब आलम ने कहा की रोजेदारों को इफ्तार कराने वाला भी सवाब का हकदार होता है . रमजान के इस महीने में रोजा रखना और रोजा के दौरान लिया गया संकल्प एवं बुराइयों से तौबा करना पूरे साल अपनाने की जरूरत है .

केवल रमजान में ही नहीं बल्कि साल भर गरीब लोगों की हर संभव मदद करें बुरे कर्मों से दूर रहें . दावत ए इफ्तार का आयोजन करने वाले डॉक्टर सादाब ने कहा की अल्लाह से डरो और अपने अंदर विनम्रता तथा कोमलता पैदा करो ,दूसरों के काम आना भी एक इबादत है.पूर्व चेयर मैन सबान खान ने कहा की अल्लाह की राह में खर्च करना अफज़ल है. ग़रीब चाहे वह अन्य धर्म के क्यों न हो, उनकी मदद करने की शिक्षा दी गयी है.वार्ड पार्षद खुर्शीद मलिक ने कहा की रमजान महीना समाज के गरीब और जरूरतमंद बंदों के साथ हमदर्दी का है.

इस महीने में रोजादार को इफ्तार कराने वाले के गुनाह माफ हो जाते हैं.कांग्रेस नेता कौकब कादरी ने कहा की गलत कर्मो से तौबा करने एवम जरूरत मंद लोगो की क्षमता अनुसार मदद करने का जज्बा रमजान से मिलता है उसे सालों भर करने की ट्रेनिंग भी रमजान में दी जाती है. एक खजूर या पानी से ही इफ्तार करा दिया जाए तो भी अल्लाह इबादत के सारे सवाब देता है. इस मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के इलाके से आए गरीब तबके के लोगों को इफ्तार सामग्री भी मुहैया कराई गई .

Related posts

ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर DGP बिहार एवं ADG लॉ एंड ऑर्डर के साथ संवाद कार्यक्रम

भिखना पहाड़ी में AISA का कैंडल लाइट विजिल, छात्रों ने सत्य निकेतन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पटना को जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटाए जा रहे अवैध कब्जे

error: