बिहार

साइबर अपराधी ने की 71,400 रुपये की ठगी

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): राजधानी में इनदिनों साइबर क्राइम गिरोह के सदस्य एक्टिव हैं और फ़ोन करने के साथ लोगों को कंगाल बना दे रहे हैं। ऐसे में एक व्यक्ति इस जाल मे फसा और भारी रकम गबा बैठा। ताज़ा मामला चौक थाना क्षेत्र के छोटी पटनदेवी के रहनेवाले मणि मिश्रा के साथ हुआ है। इस घटना के बाद मणि मिश्रा ने साइबर थाना में लिखित मामला दर्ज कर दिया है।

पीड़ित मणि मिश्रा ने बताया 13 मई 2023 को शाम 4:00 बजे उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आता है फोन करने वाला कहता हैं कि वो एक्सिस बैंक से बोल रहा है और पीड़ित को एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के एक्सपायरी होने से बचने के लिए तुरंत एक कार्रवाई करने की बात कही। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने इस फोन वाले को गलती से जैसा जैसे ओटीपी मांगा वैसे वैसे उन्होंने ओटीपी वाला नंबर दे दिया। इस घटना के तुरंत बाद उनके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया की एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 71, 400 रुपय की निकासी हो गई है। वहीं इस घटना से पीड़ित व्यक्ति सदमे में है और इस घटना के बाद पीड़ित मणि मिश्रा ने साइबर थाना में मामला दर्ज करा दिया है। साइबर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे कार्रवाई साइबर थाना द्वारा की जा रही है।

Related posts

₹1500 करोड़ के फर्जी चंदे पर एजाज अहमद का सवाल

जहानाबाद में मासिक अपराध गोष्ठी, गंभीर कांडों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

बिहार में गूँजी Gen-Z की आवाज़, शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों के सवालों पर जुटे छात्र-युवा

error: