क्राइमताजा खबरेंबिहार

Breaking: पटनासिटी में अपराधी बेलगाम, फिर एक को ठोक डाला

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी में अपराधी बेलगाम है। इन दिनों लगातार हत्या की घटना को अंजाम देकर बेखौफ अपराधी आराम से फरार हो जा रहे है। जिसको लेकर अब हर लोगों में पुलिस के प्रति खासा आक्रोश देखा जा रहा है। आज एक बार फिर हत्या की घटना से पटनासिटी क्षेत्र दहल उठा है। ताजा मामला खाजेकलां थाना क्षेत्र के  बंदरिया गली के पास की है। जहां  रंग का कारोबार करने वाले एक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की खबर फैलते ही पूरे मंडी बाजार में दहशत व्याप्त हो गया है। इधर घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मृतक युवक की पहचान सन्नी कुमार पिता मंटू चंद्रवंशी के रूप में की है। जो कि मिरचाइ घाट का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं सरेराह गोली मारकर हत्या से स्थानीय लोगों में पुलिस प्रति खासा आक्रोश देखा गया है आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम भी किया।अपराधी लगातार पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जा रहे है।

Advertisements
Ad 1

आपको ज्ञात हो कि इनदिनों लगातार 29/03/22 से लेकर आज 31/03/22 तक दो थाना क्षेत्रों में करीब 5 लोगों को अपराधियों ने गोली मारी है। जिसमे पहली घटना चौक थाना क्षेत्र के भामाशाह गली में दही व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मार दी थी। जहां मौके से एक अपराधी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था। दूसरी घटना बीते कल मिर्चाई गली में प्रमोद बागला सहित उनके बेटे और उनके स्टाफ को अपराधियों ने गोली मार दी थी। जिसमे प्रमोद बागला की मौके पर ही मौत हो गई थी। और आज एक बार फिर खाजेकलां थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जाप सुप्रीमो पप्पू यादव भी मौके पर पहुंच गए है। और पीड़ित परिवार के दर्द को सुन रहे हैं।

अब सवाल यह उठता है कि लगातार पटनासिटी में हो रही हत्याओं के जिम्मेदार कौन है। आम लोग इस तरह के घटना को देख दहशत में आगये है। वारदात वाली क्षेत्र में रहने को मजबूर हो रहे। क्योंकि अपराधी इतने बेलगाम और निडर हो गए है की कब किसी को किस बात के लिए गोली मारकर निकल जाए। यह कुछ कहा नही जा सकता हैं। स्थानीय जनता सरकार और पुलिस-प्रशासन से लगातार कड़ा एक्शन की मांग कर रही हैं। लेकिन अबतक कुछ नही हुआ।

Related posts

यात्री सुविधा दिवस 2026 पर पटना एयरपोर्ट में हुए विविध आयोजन, यात्रियों का हुआ विशेष स्वागत

वंचितों को वरीयता’ के प्रधानमंत्री के विजन को व्यवहार में बदलेगा सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर : विजय कुमार सिन्हा

बिहार में जन्म-मृत्यु पंजीकरण को दुरुस्त करने की बड़ी पहल, यूनिसेफ-यूएनईएससीएपी के साथ कार्यशाला आयोजित

error: