क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटना सिटी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Advertisements
Ad 5

पटनासिटी, न्यूज़ क्राइम 24 । मालसलामी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। डीएसपी-2 गौरव कुमार ने बताया कि मृतक संतोष अपने होटल में थे, तभी दो अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। स्थानीय पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है।

पुलिस के मुताबिक, संतोष पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे। प्रथम दृष्टि में यह मामला आपसी रंजिश और बदले की भावना से जुड़ा लग रहा है। घटनास्थल से दो खोखे और दो पेलेट बरामद किए गए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा।

Advertisements
Ad 1

Related posts

सरकारी डॉक्टर के प्रैक्टिस पर रोक लगाने की घोषणा करने वाली सरकार बिहार में बेहतर स्वास्थ्य और चिकित्सा व्यवस्था और सुविधा के प्रति क्या दृष्टिकोण है इसे बताये : एजाज अहमद

लहसुना थाना क्षेत्र में अभया ब्रिगेड ने छात्राओं को किया जागरूक

पुलिस ने नाले के पास से दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार!

error: