क्राइमबिहार

गौरीचक में पिक अप लूट कांड में शामिल अपराधी गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना के गौरीचक थाना पुलिस ने 2 दिन पहले एक पिक अप लूट कांड में शामिल अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल व एक गोली भी बरामद किया है .

थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि 6 मार्च की रात्री में गौरीचक थानान्तर्गत सरफाबाद मोड़ के पास एक पिकअप भान ड्राईवर को दो अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा सर पर पिस्टल से मार कर गम्भीर रूप से जख्मी कर उसका बोलेरो पिकअप भान, 4000/- रूपये एवं एक मोबाईल फोन लूट लिया गया था. सूचना मिलने पर पुलिस ने इस लूट में शामिल अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है.

उसके पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल व एक गोली भी मिला है. इसके खिलाफ आलमगंज थाना क्षेत्र में एक हत्या का मामला भी दर्ज है . पकड़े गए अपराधी विकास के पास एक मोटरसाइकिल मिली है जो चोरी का बताया जा रहा है. इस लूट कांड में उसने अपने संलिप्तता स्वीकार किया है . पूछताछ में उसने बताया है कि हथियार के बल पर अपने सहयोगी रवि कुमार के साथ मिलकर लूटपाट किए थे .

Related posts

सनी देओल ने बेटे करण देओल के साथ पटना में किया ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था

जे०पी० गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप 6.5 किलोमीटर गंगा चैनल विकसित होगा, समग्र विकास में तेजी के निर्देश : मुख्यमंत्री

विकसित बिहार के निर्माण में नई पीढ़ी की भूमिका सबसे अहम: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

error: