पंजाब

क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी डिलीवरी बॉय को किया गिरफ्तार!

फरीदाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24)  ग्रीनफील्ड इलाके में बीती 26 अगस्त को एक घर में डिलीवरी बॉय द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

इस मामले में जानकारी देते हुए फरीदाबाद एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि आरोपी युवक फरीदाबाद के रोशन नगर का रहने वाला है जो की एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता है आरोपी ने ग्रीन फील्ड इलाके एक मकान में महिलाओं से चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 48 और एनआईटी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल आरोपी से पूछता जारी है जल्द ही आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और लूट के समान को भी बरामद कर लिया जाएगा।।

Related posts

स्वरोजगार को मिलेगा नया बल, पात्र महिलाओं को रियायती ब्याज पर 5 लाख तक का ऋण मिलेगा

पवन की हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार!

फैक्टरी से प्रिंटिंग स्क्रीन चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार!

error: