बिहार

पुलिस लाइन अररिया में पालनाघर का उद्घाटन, कामकाजी महिलाओं को मिली बड़ी सौगात

अररिया, रंजीत ठाकुर। जिला प्रशासन अररिया एवं महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना (एमएनएसवाई) के तहत मंगलवार को पुलिस लाइन अररिया में पालनाघर का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र कुमार, अपर समाहर्ता अनिल झा एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कविता कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने पालनाघर की व्यवस्था, संचालन एवं बच्चों के आयु वर्ग की जानकारी देते हुए बताया कि यहां 06 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों की देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे कामकाजी महिलाओं को अपने कार्यकाल के दौरान बच्चों की चिंता से राहत मिलेगी और वे काम व परिवार के बीच बेहतर संतुलन बना सकेंगी।

Advertisements
Ad 1

बताया गया कि जिला पदाधिकारी विनोद दूहन के निर्देश पर नई पुलिस लाइन में जल्द से जल्द पालनाघर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि यहां कार्यरत महिलाओं को बच्चों के आवासन व देखभाल में सुविधा मिल सके। अपर समाहर्ता अनिल झा ने कहा कि पालनाघर महिलाओं के लिए वरदान साबित होगा। इससे महिलाएं निश्चिंत होकर कार्यालय सहित अन्य कार्य कर सकेंगी। पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र कुमार ने कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और कामकाजी महिलाओं के बच्चों के लिए बेहतर विकल्प बन रही है। उन्होंने कहा कि पालनाघर परिसर का सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर इसे बड़े कमरे में स्थानांतरित किया जा सकता है। उद्घाटन समारोह में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सब इंस्पेक्टर, महिला पुलिसकर्मी, अभिभावक, महिला विकास निगम के पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Related posts

शेखपुरा जिला के बरबीघा नगर परिषद में रौशन खेमे का दबदबा बरकरार, सशक्त स्थायी समिति चुनाव में एकतरफा जीत

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

स्मैक, अवैध राइफल और 4.28 लाख नकदी के साथ युवक गिरफ्तार!

error: