अररिया(रंजीत ठाकुर): अयोध्या में श्री रामलला का भव्य मंदिर निर्माण राष्ट्रीय एकता और अखंडता के साथ करोड़ों भारतवासियों का स्वाभिमान का मंदिर है। हमारे लिए यह राष्ट्रमंदिर है कयूंकी राष्ट्र और राम एक दूसरे के पर्याय है। उक्त बातें अयोधया में भव्य और दिव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए 34वें दिन भी फ़ारबिसगंज नगर में उत्साह पूर्वक जारी निधि संग्रह अभियान के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संपर्क प्रमुख मोहन पासवान, भाजयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष व अभियान समिति के नगर सह संयोजक प्रवीण कुमार, भाजपा जिला महामंत्री व अभियान समिति के टोली प्रमुख प्रतापनारायण मंडल ने संयुक्त रूप से कही. अभियान समिति के सदस्य श्री पासवान, श्री कुमार व श्री मंडल ने बताया कि आगामी 27 फरवरी माघी पूर्णिमा तक चलने वाले विश्व के सबसे बड़े अभियान में पूरे देश में 10 लाख टोली के 40 लाख कार्यकर्ता के माध्यम से 13 करोड़ घरों से स्वेक्षीक निधि समपर्ण लेने का लक्ष्य रखा गया है जिसके तहत फारबिसगंज नगर में भी लगभग 5 हज़ार घरों से निधि संग्रह करने के लक्ष्य को लेकर 25 वार्ड में लोग स्वेक्षा पूर्वक घर घर जा रहे महाअभियान समिति के सदस्यों को अपना निधि समर्पित कर रहे हैं सदस्यों ने कहा कि निधि समर्पित करने वालों को कार्यकर्ता की ओर से प्रभु श्री राम के तस्वीर के साथ राम मंदिर का मॉडल, ट्रस्ट के लोगो छपा कूपन दिया जा रहा है और बिना कूपन या रसीद के कोई राशि नही ली जा रही है।वहीं निधि संग्रह अभियान की पारदर्शिता के लिए एक विशेष धनुष एप के जरिये मोनिटरिंग की जा रही जो जिसमें समिति द्वारा लोगों को दी जा रही एक एक कूपन और रसीद की जानकारी उपलब्ध होगी.
सदस्यों ने कहा कि फ़ारबिसगंज सहित पूरे देश में संग्रहित निधि को प्रतिदिन पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक एवं बैक ऑफ बड़ोदा के माध्यम से रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भेजा जा रहा है। इस दौरान चन्नू चौधरी, रामचन्द्र प्रसाद गुप्ता लाल बहादुर, सिमा देवी मंजू देवी संगीता कुमारी नाथो साह हर्ष यादव यश यादव, विष्णु पासवान सहित अनेकों लोग मौजूद थे. प्रकाशनार्थ प्रेषित प्रवीण कुमार नगर सह संयोजक श्रीराम मंदिरनिधिसंग्रह महा अभियान समिति, फ़ारबिसगंज।