बिहार

गुरुग्राम में काले झंडे दिखाने पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने की प्रेस वार्ता

पानीपत, धर्मवीर शर्मा :  हरियाणा गुरुग्राम में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के मामले में कांग्रेस के शहरी और ग्रामीण जिला अध्यक्षों पर कार्रवाई तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, पानीपत ग्रामीण ने प्रेस वार्ता की। हरियाणा यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू ने सरकार की कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कहा कि लोकतंत्र में सवाल करना क्या आज अपराध हो गया है?

सचिन कुंडू ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता की आवाज उठाने के लिए गुरुग्राम में प्रदर्शन किया था। इसके बाद हरियाणा सरकार ने बदले की भावना से कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम के शहरी और ग्रामीण जिला अध्यक्षों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी है। जनता की आवाज सड़क से लेकर संसद तक उठाई जाती रहेगी। कांग्रेस डरने वाली नहीं है और सरकार की कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगी। पानीपत की व्यवस्थाओं पर भी सरकार को घेरा

सचिन कुंडू ने पानीपत शहर की व्यवस्थाओं को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए

उन्होंने कहा कि नगर निगम से लेकर सरकार तक भाजपा का शासन है और मंत्री-संत्री भी भाजपा के हैं, इसके बावजूद पानीपत में अव्यवस्थाओं का आलम है। शहर की सड़कें टूटी पड़ी हैं, गलियों की हालत खराब है और जगह-जगह जलभराव की समस्या बनी हुई है।उन्होंने हाल ही में जलभराव के दौरान नाले में गिरी महिला के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि महिला नाले में पूरी तरह समा गई थी लेकिन आसपास मौजूद लोगों की जागरूकता और तत्परता से उसकी जान बच गई। उन्होंने कहा कि यह घटना शहर की बदहाल व्यवस्था और प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।सचिन कुंडू ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को जनता की समस्याओं का जवाब देना होगा और विपक्ष की आवाज दबाने के बजाय शहर की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना चाहिए

Related posts

सैदाबाद गांव में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल, युवाओं ने 22 बीघे के तालाब किनारे लगाए 200 पौधे

हाई स्कूल सपोर्ट प्रोग्राम के अंतर्गत पटना के दो बालिका उच्च विद्यालयों का भ्रमण

सुखद शनिवार में बच्चों ने कबाड़ से बनाई सुंदर राखियां, सीखीं स्वच्छता और रचनात्मकता की बातें

error: