बिहार

विधायक के आवास पर सफाई कर्मचारियों ने डाला पड़ाव।नाराज दिखे कर्मचारी, कड़े शब्दों में की निंदा

भिवानी,  धर्मवीर शर्मा : पिछले 18 दिनों से सफाई कर्मचारियों की जारी हड़ताल के बीच रविवार तड़के नगर परिषद प्रशासन और हड़ताली कर्मचारियों के बीच टकराव देखा गया। अलसुबह जब प्रशासन की टीम द्वारा शहर से कूड़ा उठाने का प्रयास किया गया तो हड़ताली कर्मचारियों ने इसका पुरजोर विरोध किया। इस दौरान कर्मचारियों को हिरासत में भी लिया गया।इसी के विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ के आवास पर पड़ाव डाला और प्रशासन की कारवाई की निंदा की।

इस दौरान हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि सबसे पहले तो प्रशासन व सरकार की कार्रवाई का पुरजोर विरोध करते हैं।उन्होंने कहा कि 13 मई को सरकार के साथ हुए समझौते को लागू किया जाए नहीं तो कर्मचारी पीछे हटने वाले नहीं हैं। कहा कि अब यह जनांदोलन बन चुका है सरकार समय रहते 22 सूत्रीय मांगों को पूरा करे, उसके तुरंत बाद सफाई कर्मचारी काम पर लौट जाएगा और शहर की सफाई भी होगी, यू वायदाखिलाफी न करें।

Related posts

लोक आस्था के महापर्व छठ की नहाय-खाय के साथ शुरुआत, चार दिनों तक सूर्योपासना में लीन रहेंगे श्रद्धालु

पटनासिटी में माँ काली की भव्य आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़; टॉप क्रिएटर्स को किया गया सम्मानित

समाजसेवी अमरदीप कुमार जय की पहल से बुजुर्ग गुमशुदा महिला को मिला परिवार, भावुक माहौल में परिजनों को सौंपा