बिहार

प्रफुल्ला चंद्रा को फिर मिली हम (सेक्युलर) के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

फुलवारीशरीफ, अजीत। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने फुलवारी शरीफ के करोड़ीचक निवासी प्रफुल्ला चंद्रा पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी की ओर से मिली नई जिम्मेदारी पर प्रफुल्ला चंद्रा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व दिया है, उसे वह पूरी तन्मयता और निष्ठा के साथ निभाएंगे।

प्रफुल्ला चंद्रा ने इस जिम्मेदारी के लिए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार सरकार में मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन तथा पार्टी के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेतृत्व के प्रति उनकी निष्ठा हमेशा बनी रहेगी तथा संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी सक्रियता के साथ काम करेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।

Related posts

सैदाबाद गांव में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल, युवाओं ने 22 बीघे के तालाब किनारे लगाए 200 पौधे

हाई स्कूल सपोर्ट प्रोग्राम के अंतर्गत पटना के दो बालिका उच्च विद्यालयों का भ्रमण

सुखद शनिवार में बच्चों ने कबाड़ से बनाई सुंदर राखियां, सीखीं स्वच्छता और रचनात्मकता की बातें

error: